अमेरिका से स्वदेश लौटे विनय सिंह ने फिर छेड़ा भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग

रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य के रुप में अमेरिका में सक्रिय

बलियाः अमेरिका से स्वदेश लौटे विनय सिंह एकबार फिर स्वदेश से भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर लेकर सक्रिय है। सपा, बसपा, आप, कांग्रेस और भाजपा के शीर्ष नेताओं के संपर्क में है। जिनसे वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में साथ देने की अपील कर रहे है। विनय सिंह ने अमेरिका के तर्ज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून को और सख्त करने में साथ देने की मांग की है। विनय सिंह ने आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह से मुलाकात भी कर लिया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में अपने तीन सूत्रीय नीतियों को लागू करने और इसके सपोर्ट में आने का नेवता भी दिया है। विनय सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में साथ देने वाले को यूपी के विधानसभा चुनाव में उनका भ्रष्टाचार मिटाओ सेना का तन मन धन से साथ होगा।
सभी दलों के शीर्ष नेताओं से कर रहे संपर्क
भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में साथ देने के लिए विनय सिंह इन दिनों विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं के संपर्क में है। वे आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात भी कर चुके है और बसपा एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के प्रयास में लगे है। भाजपा सरकार के रवैये से वे नाराज है और अन्ना हजारे के मुहिम के बाद भाजपा सरकार में लोकपाल को बहाल न किए जाने को सबसे बड़ी गलती बता रहे है। कहा कि भ्रष्टाचार से निपटने में लोकपाल को सीबीआई जैसे अधिकार देने की आवश्यकता है।
बलिया जनपद के मूल निवासी है भारतीय अमेरिकन विनय सिंह
लंबे समय से अमेरिका में बतौर वैज्ञानिक नासा में काम कर चुके विनय सिंह मूल रुप से यूपी के बलिया जनपद अंतर्गत ताड़ीबड़ागांव के निवासी है। जो भारतीय मूल के अमेरिकन है। वे वर्तमान समय में पांच महीने के लिए स्वदेश लौटे है। यहां उनकी मां गांव पर ही रहती है। जबकि इनकी पत्नी और पुत्र अमेरिका में ही है।
डोनाल्ड ट्रंप सरकार में रह चुके है सलाहकार समिति सदस्य
अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में वे सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके है और वर्तमान रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य है। वे नासा से इस्तिफा दे चुके है और पूरी तरह से अमेरिकन राजनीति में सक्रिय है।
भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष है विनय सिंह
भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में वे पिछले कई सालों से भारत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे है और सोशल साइट के माध्यम से अमेरिका में रहते हुए भारत के लाखों लोगों के सपंर्क में है। भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को वे जागरुक कर रहे है। विनय सिंह ने बताया कि जिस प्रजातंत्र का नौकरशाह भ्रष्टाचारमुक्त हो जाएं तो उस देश की तरक्की कोई नहीं रोक सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *