बलिया में नहा रहे दो किशोर की गड़ही में डूबकर मौत

15 घंटे बाद उतराया मिला बच्चों का शव, परिजनों में कोहराम

बलियाः जनपद बलिया के सिकंदरपुर चेतन किशोर के मैदान के पास गड़ही में डूबकर दो किशोर की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह दोनों किशोर का शव गड़ही में उतराया हुआ मिला। जबकि उनकी साइकिल पास में ही गिरा था। दोनों किशोर तेजस्वी बरनवाल (10) पुत्र मनोज कुमार और विशाल चैहान (8) पुत्र सुरेंद्र चैहान ग्राम जलालीपुर निवासी है जो बुधवार की शाम साइकिल से उक्त खेल मैदान पहुंचकर खेल रहे थे। मौसम बिगड़ा तो बारिश में ही पास के गड़ही में नहाने लगे। इस दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ा और गड़ही में ही डूब गए।

15 घंटे बाद उतराया मिला बच्चों का शव, परिजनों में कोहराम

मौसम खराब होने के कारण गड़ही के तरफ सुनसान में किसी की नजर नहीं पड़ी। इधर परिजन देर रात तक बच्चों को खोजते रहे। गुरुवार को गड़ही के पास लापवारिश साइकिल होने की सूचना पर परिजन पहुंचे तो पोखरे में बच्चों के शव को उतराया देख दहाड़े मारकर रोने लगे। पूरे गांव में कोहराम सा मच गया। तत्काल दोनों किशोरों के शव को बाहर निकाला गया। बच्चों का शव दरवाजे पर आते ही परिजनों के चित्कार से पूरे गांव में मातम सा छा गया। दो किशारों के मौत की सूचना पर मौके पर भिड़ जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *