मोदी-योगी के नेतृत्व में हो रहा भव्य राम मंदिर का निर्माण: शिंदे – CMG TIMES

- बोले- राम मंदिर हिंदू आस्था का प्रतीक.अयोध्या में महाराष्ट्र भवन बनवाने का ऐलान
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे का भव्य स्वागत
अयोध्या : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अयोध्या और राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है। यह हमारी भावनाओं, श्रद्धा और अस्मिता से भी जुड़ा है। अयोध्या हमारे लिए आत्मीयता का विषय है। दिल में खुशी की लहर है कि 500 साल का इंतजार करने के बाद सपना सच हुआ। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का भी यह सपना था। शिंदे ने कहा कि राम मंदिर हिंदू आस्था व अस्मिता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण भी देखा। इतनी तेजी से काम होगा, कोई सोच भी नहीं सकता था। आज राम मंदिर पूरा होने जा रहा है, यह सपना लग रहा था लेकिन तमाम राम भक्तों की आशा-सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह काम शुरू हुआ और आगे बढ़ रहा है। जनवरी 2024 में मूर्ति स्थापना भी होगी। इसके आगे भी काम चलता रहेगा। राम मंदिर परिसर में अनुभव मिला कि राम मंदिर का निर्माण आगे बढ़ रहा है। यह हमारे लिए और ज्यादा खुशी की बात है।
यह दिन जिंदगी में कभी भूल न पाऊंगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनका सहयोग कर रहे हैं। उनकी निगरानी में मंदिर का निर्माण हो रहा है। हमें धनुष बाण भी मिला है, पार्टी का नाम भी मिला है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं प्रभु रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं। सभी मेरे साथी मंत्री गण, विधायक गण, सांसद गण मौजूद है। आज का दिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा सौभाग्य का दिन है। आज का दर्शन व यात्रा मैं जिंदगी में कभी भूल नहीं पाऊंगा। इससे पहले भी मैं आता था, नियोजन करने आता था लेकिन आज मेरे कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का शानदार आयोजन किया है। महाराष्ट्र की पूरी सरकार अयोध्या में आई है। हमारे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आए थे। संत महंत का आशीर्वाद भी लूंगा। कई लोगों को इससे एलर्जी और दर्द भी हुआ है।
विकास कार्यों को लेकर सीएम योगी को दिया धन्यवाद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना और भाजपा के लिए अयोध्या राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह हमारे लिए आस्था का विषय है। यहां पर विकास के कार्य हो रहे हैं। योगी जी और उनके मंत्रियों को भी धन्यवाद दूंगा। राम मंदिर बनने के बाद लोगों को रोजी-रोटी भी मिलेगी। हमारी अयोध्या यात्रा आनंद देने वाली है, लेकिन कुछ लोग हैं जिनको तकलीफ होती है।
2014 में हिंदुत्व की सरकार आई है
सीएम शिंदे ने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोग जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे। गलतफहमी फैला रहे थे। हिंदुत्व जीवन प्रणाली है, सभी को साथ लेकर चलने वाला हमारा हिंदू धर्म है। हिंदू अन्य धर्मों का अनादर करने वाला नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला है। 2014 में हिंदुत्व की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आई है। समाज में जन जागरण हुआ, सम्मान मिला। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक है। 2019 में लोगों के दिल में बात थी कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की सरकार बने, साथ में चुनाव लड़े थे। चुनाव लड़ने के बाद लोगों की अपेक्षा थी कि सरकार भाजपा शिवसेना की बनेगी लेकिन लालच में कुछ लोगों ने गलत कदम उठाया पर हम लोगों ने 8-9 महीने पहले इसको सुधार दिया। जो अपेक्षा थी हमने वही सरकार स्थापित की।
मोदी जी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया
सीएम शिंदे ने कहा कि हम दोनों की विचारधारा को लेकर अयोध्या में दर्शन के लिए आए हैं। पहले कई लोग कहते थे कि पहले मंदिर, फिर सरकार लेकिन जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। वे कुछ नहीं कर पाए, पर बाला साहब ठाकरे का सपना पूरा करने का काम मोदी जी ने किया है। लोग कहते थे न मंदिर बनाएंगे और न ही तारीख बताएंगे। मोदी जी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया।
मैं एयर कंडीशन ऑफिस में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कुछ लोग 14 वर्ष वनवास पर गए। उनके पिताजी की जो मंशा थी, जो सपना था। उसके खिलाफ जाकर सत्ता की लालच में क्या-क्या किया। आप आरोप लगाते जाइए हम काम से जवाब देंगे। हमने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जो पिछले सरकारों ने नहीं लिए। हमारी सरकार किसानों, कामगारों की है। हमारी सरकार महिला, गरीब व जनता की है। मैं एसी ऑफिस और घर में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं। मैं फील्ड में जाकर काम करता हूं। सब जानते हैं यह आदमी जमीन से जुड़ा हुआ है। अयोध्या से हमारा पुराना रिश्ता है। कार्य सेवा की है। ठाकरे साहब का जो रिश्ता व नाता अयोध्या से है, वह राजनीतिक नहीं, भावनात्मक है। शिंदे ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन अयोध्या में बनाए जाने का ऐलान किया।
#LIVE | #अयोध्या | शरयू नदीतीरी महाआरतीस प्रारंभ. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आदी मान्यवर उपस्थित.https://t.co/tTgLSYtiDQ
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
रामजन्मभूमी #अयोध्या नगरीतील प्रभू श्रीराम मंदिरात मुख्यमंत्री @mieknathshinde आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांच्या हस्ते #महाआरती करण्यात आली. यावेळी महाराष्ट्र मंत्रिमंडळातील सदस्य उपस्थित होते. pic.twitter.com/uZhqH0R0t6
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) April 9, 2023
मुख्यमंत्री @mieknathshinde आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांनी #अयोध्या नगरीत श्री राम जन्मस्थळी जाऊन प्रभू श्रीरामचंद्राचे मनोभावे दर्शन घेतले. यावेळी आयोजित महाआरतीमध्येही ते सहभागी झाले. pic.twitter.com/hzooxt7svg
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
मुख्यमंत्री @mieknathshinde हस्ते आज सायंकाळी #अयोध्या येथे शरयू नदीच्या किनारी विशेष महाआरती करण्यात आली. महाराष्ट्राचे अन्य राज्यांसोबत नेहमीच सलोख्याचे संबंध राहिले असून महाराष्ट्र आणि उत्तर प्रदेशचे नाते अतूट असल्याचे मुख्यमंत्र्यांनी सांगितले. pic.twitter.com/RJhSjT2E6I
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
मुख्यमंत्री @mieknathshinde आणि उपमुख्यमंत्री @Dev_Fadnavis यांनी #अयोध्या येथे नव्याने तयार होत असलेल्या राम मंदिर परिसराला भेट दिली. यावेळी त्यांनी राम मंदिराच्या सुरू असलेल्या कामाची पाहणी केली आणि स्थापत्य वैशिष्ट्ये जाणून घेतली. pic.twitter.com/mhqdSnWk3W
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
उत्तरप्रदेशचे जलसंपदा मंत्री @swatantrabjp , महाराष्ट्राचे मंत्री गिरीश महाजन, राधाकृष्ण विखे पाटील, रवींद्र चव्हाण, माजीमंत्री रामदास कदम, आनंदराव अडसूळ, आमदार मंगेश चव्हाण, रामजन्मभूमी तीर्थस्थानचे महासचिव चंपत राय आणि अयोध्येतील महंत उपस्थित होते. pic.twitter.com/TxYu2kJ8Cr
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 9, 2023
मुख्यमंत्री @mieknathshinde यांचे आज लखनऊ विमानतळावर आगमन झाले. यावेळी उत्तर प्रदेशचे जलसंपदा मंत्री @swatantrabjp यांनी पुष्पगुच्छ देऊन मुख्यमंत्र्यांचे स्वागत केले. मुख्यमंत्री श्री. शिंदे उद्या (९ एप्रिल) #अयोध्या येथे प्रभू श्री रामचंद्र यांच्या जन्मस्थळी दर्शन घेणार आहेत. pic.twitter.com/huDXFIM2nb
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 8, 2023
The post मोदी-योगी के नेतृत्व में हो रहा भव्य राम मंदिर का निर्माण: शिंदे appeared first on CMG TIMES.