बिल्थरारोड में धूमधाम से मना ईद मिलादुनबी का त्योहार, निकला जुलूस

ग्रामिण क्षेत्रों में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का त्योहार

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड में मंगलवार को ईद मिलादुनबी का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सलाहु अलैहे वसल्लम का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद मिलादुनबी का त्योहार सकुशल संपन्न हो गया। पैगंबर साहब के जन्मोत्सव जुलूस में पूर्व विधायक गोरख पासवान भी शामिल हुए और जुलूस में पैदल ही बिल्थरारोड नगर में भ्रमण कर ईद मिलादुनबी की मुबारकबाद दी।


पेश किया गया दरुदो सलाम
गांवों में सुबह नियाद फातिया पढ़ा गया और मो. साहब की अकीदत में दरुदो सलाम पेश किया गया। उनके जिंदगी के बारे में बताया गया और लोगों के बीच इंसानियत का पैगाम दिया गया। धर्मगुरुओं ने दुनिया में कोरोना जैसी आफत से निजात पाने और वतन में अमन चैन की दुआ मांगी। बिल्थरारोड नगर समेत बांसपार बहोरवां, फरसाटार, अवायां समेत अनेक गांव में लोगों ने त्योहार पर जुलूस निकाला।


पूर्व विधायक गोरख पासवान ने भी दी मुबारकबाद
जुलूस में पूर्व विधायक गोरख पासवान, राजनारायण पासवान, सुरेन्द्र पासवान, शाहिद समाजवाद, मोईद अहमद नन्हे भाई, राशिद कमाल पाशा, अरशद हिंदुस्तानी, मक्की अजीज, शिब्बू भाई, आलम साहब, जमशेद भाई, गुड्डन भाई, कलीम फरसाटारी समेत अनेक लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *