सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सरयू नगर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

बिल्थरारोड। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को सरयू नगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने विवेकानंद जी के कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि विवेकानंद जी ने भारत का नाम पूरे विश्व मे उच्चा करने का काम किया। वक्ताओं ने उनके विचारों को आत्मसात कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प जताया। इस अवसर पर मोहम्मद जियाउल हक, राजेन्द्र गुप्ता, अंगद यादव , अशोक यादव, वीरेन्द्र यादव पिंटू, फाइटर, वैभव शंकर यादव, आशीष चौहान, मंटू यादव, अंशु दुबे, रामकृत, सोनू, कृष्णा, राजू, राजेन्द्र, सुनील, संजय, सुधाकर पाण्डेय आलम आदि मौजूद रहे।