अमेरिका हो या इंग्लैंड, महाराष्ट्र हो केरल, सबसे बेहतर है यूपी के हालात

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में आमजन की सुरक्षा के लिए काम करने वाले सभी कोरोना योद्धाओं और फ्रंट लाइन वर्करों की भूमिका की सराहना की है। सीएम ने कहा है कि 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने महामारी के बीच जिस तरह एक-एक नागरिक के जीवन और जीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की, उसने एक मिसाल पेश की है। वैश्विक परिदृश्य में अमेरिका और इंग्लैंड जैसे साधन-संपन्न राष्ट्र हों अथवा भारत में सर्वाधिक साधन संपन्न माना जाने वाला राज्य महाराष्ट्र हो या कि सर्वाधिक शिक्षित प्रदेश का तमगा रखने वाला केरल, उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति इन सबसे कहीं बेहतर है। निगरानी समिति और ऑक्सीजन ऑडिट जैसे हमारे मॉडल सर्वत्र सराहे गए हैं। सीएम ने कहा कि महामारी के बीच अपनी नीति, नीयत और नियोजन से वैश्विक पटल पर “दमदार यूपी” उभर कर आया है।

कोरोनाकाल में उभरा दमदार यूपी: योगी . महामारी काल में सबके भरण-पोषण का प्रबंध, :सीएम .सबसे बड़ी आबादी वाले यूपी में जीवन-जीविका सुरक्षित .

गुरुवार को विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कोरोना काल की चुनौतियों पर विस्तार से अपनी बात रखी। कहा कि, बीते 70 साल में हुए यूपी के विकास के दावे की पोल इस महामारी काल में खुल गई। कोरोना आया तो हमारे पास टेस्टिंग के लिए एक लैब तक न थी। पुणे की वायरोलॉजी लैब में टेस्टिंग करानी पड़ी। लेकिन यह सरकार की प्रतिबद्ध कार्यशैली का नतीजा है कि आज हमारी क्षमता 04 लाख टेस्ट हर दिन करने की हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए योगी ने कहा कि कोरोना काल में यूपी के हर एक व्यक्ति के जीवन और जीविका की सुरक्षा की गई। 119 चीनी मिलों का संचालन होता रहा, उद्योग-धंधे चलते रहे। उन्होंने कहा कि कोविड का पहला दौर हो या दूसरा, 15 करोड़ से अधिक लोगों के लिए राशन की व्यवस्था हुई। यही नहीं, कोरोना के कारण निराश्रित हुए बच्चे हों या महिलाएं, सभी के सुखमय जीवन के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए योगी ने कहा आज दुनिया के तमाम संस्थान यूपी मॉडल की सराहना कर रहे हैं, विपक्ष को इस पर गर्व करना चाहिए।

आंकड़े रख बताया, कैसे बेहतर है यूपी:

विधानसभा में कोविड के हालात पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राष्ट्रों और राज्यों के आंकड़े भी प्रस्तुत किए।

● विश्व- पौने 08 अरब आबादी- 21 करोड़ केस-44 लाख से ज्यादा मौत। 89% रिकवरी रेट

● अमेरिका- 33 करोड़ आबादी- 3 करोड़ 80 लाख केस। 06 लाख 41 हजार मौत- रिकवरी 79.73%

● इंग्लैंड- 06.6 करोड़ आबादी-63 लाख केस- 131000 मौत-77.1 फीसदी रिकवरी रेट

● ब्राजील- 24 करोड़ आबादी-02 करोड़ संक्रमित-05 लाख 70 हजार मौत-92.5% रिकवरी रेट

● महाराष्ट्र-12 करोड़ आबादी- 64 लाख लोग संक्रमित 1,39,000 मौत। 96.% रिकवरी रेट

● केरल- 3.46 करोड़ आबादी- 37 लाख संक्रमण- 18,743 मौत। 96.5% रिकवरी रेट

● भारत- 130 करोड़ आबादी- कुल संक्रमण 3.23 करोड़- 4.33 लाख मृत्यु-97.5% रिकवरी रेट

● उत्तर प्रदेश- 24 करोड़- 17.80 लाख संक्रमित- 22783 मृत्यु- 98.6% रिकवरी रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *