बलिया में पूर्व पीएम चंद्रशेखर के गांव से निकला सजपा का सद्भावना पदयात्रा

सजपा अध्यक्ष ने देश के वर्तमान हालात पर जताई चिंता

बलियाः पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के परिवार से भले ही आज उनके सजपा में कोई चेहरा न दिखे लेकिन मंगलवार को सजपा नेताओं ने बलिया में जमीनीस्तर पर सात दिवसीय सद्भावना पदयात्रा का शुभारंभ किया। समाजवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जी त्रिपाठी ने इस पदयात्रा को पूर्व पीएम के पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा सात दिन तक जनपद में भ्रमण करेगी। सजपा प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह एवं जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रंजन के साथ यह पदयात्रा जनपद के चंद्रशेखर के पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी से निकलकर जयप्रकाश नगर तक जायेगी और पूर्व पीएम चंद्रशेखर एवं जयप्रकाश नारायण के संदेशों से जनता को अवगत कराया जायेगा। पदयात्रा को शुभारंभ करते हुए सजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम त्रिपाठी ने कहा कि आज चन्द्रशेखर जी के विचारों को जनजन तक पहुँचाने की आवश्यकता है। देश में नागरिक अधिकारों को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। लखीमपुरखीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि देश में किसानों के जान की कीमत लगाना दुखद है।


बोले सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह
प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि आज सभी संवैधानिक संस्थाओ का अपहरण कर संघीय ढांचे को ध्वस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि देश की वर्तमान आर्थिक नीति से कृषि क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। जिससे देश भारी खतरे में पहुंच रहा है। जिससे पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी भी आगाह करते रहे है। लखीमपुरी खीरी की घटना पर दुख जताते हुए सभी मृत परिवार को 50-50 लाख रुपया मुआवजा की मांग किया।


जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रंजन ने किया स्वागत
जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रंजन ने सभी पदयात्री का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष सिंह, महासचिव अजय सिंह, डॉ. शशिकांत सिंह, प्रवीण सिंह, आशीष सिंह, प्रीतम सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप सिंह, हरिकेश सिंह, सन्तोष सिंह, राजू खान, रविभान सिंह, शिबू खान, जगदीश राय, गौतम यादव, जयप्रकाश राम, विवेक सिंह समेत अनेक लोग शामिल रहे।
पीएम के पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी से लोकनायक के गांव जयप्रकाश नगर तक पहुंचेगा पदयात्रा
– सजपा का सद्भावना पदयात्रा पूर्व पीएम चंद्रशेखर जी के पैतृक गांव इब्राहीमपट्टी से प्रारंभ हुआ है। जो सात दिन में चलकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाश नगर पहुंचकर समाप्त होगा। इसका पहला पड़ाव मंगलवार को जीएस इंटर कालेज भीमपुरा में हुआ। बुधवार को सुबह भीमपुरा से अनवरत चलकर नगरा होते हुए 11 अक्टूबर को जयप्रकाश नगर में समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *