बिल्थरारोड तहसील में भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ एसडीएम ने की बैठक
क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

बलियाः शासन के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ होने वाली प्रशासनिक बैठक गुरुवार को बिल्थरारोड तहसील में हुई। एसडीएम सर्वेश यादव ने कार्यालय में बैठक के दौरान बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी मंडल अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और उसके निराकरण का भरोसा दिया। मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने लंबे समय से लंबित बिठुआ गांव के पोखरी और भीटा की भूमि को सपा सरकार में भूअभिलेख में छेड़छाड़ करने और कब्रिस्तान बताने पर आपत्ति जताई है।
विभिन्न समसस्याओं पर हुई चर्चा
साथ ही सरयू नदी किनारे हाहानाला, तुर्तीपार, हल्दीरामपुर के रेगुलेटर फाटक को समय रहते मरम्मत करने को भी जरुरी बताया है। क्षेत्र के छोटे-छोटे समस्याओं के समाधान को लेकर भी प्रशासनिक सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस द्वारा मनमाने तरीके से दोपहिया और चारपहिया वाहन का चालान किए जाने पर भी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाने को भाजपा नेताओं ने जरुरी बताया। बैठम में सतीश गुप्ता, शशि चैरसिया, सुधीर मिश्रा, सूर्यप्रकाश दीपू, अरविंद नारायण सिंह मौजूद रहे।
फिर होगी 8 अक्टूबर को बैठक
मंडल अध्यक्षों के साथ एसडीएम सर्वेश यादव की अगली बैठक 8 अक्टूबर को होनी है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी बीजेपी के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे और विभिन्न मामलों पर चर्चा करेंगे।