तिरंगा यात्रा में वाराणसी पहुँचे राज्यसभा सांसद को हिरासत में लिया गया
तिरंगा यात्रा स्थगित हुआ हैं, निरस्त नहीं, अगली तिथि शिघ्र घोषित होंगी-संजय सिंह

वाराणसी : आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व घोषित तिरंगा संकल्प यात्रा जो कि कचहरी स्थित अम्बेडकर पार्क से तेलियाबाग स्थित पटेल जी की प्रतिमा तक होना था को प्रशासन ने बल पूर्वक रोकने का प्रयास किया और यात्रा में सम्मिलित होने आ रहें राज्यसभा सांसद/प्रदेश प्रभारी संजय सिंह और साथियों को गणेशपुर स्थित BHEL के पास भारी पुलिस बल लगाकर बलपूर्वक हिरासत में ले लिया गया। कारण पूछने पर पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया । संजय सिंह तिरंगा यात्रा को स्थगित करने की सूचना देते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा स्थगित हुआ हैं, निरस्त नहीं ।
आज सुबह 08 बजे संजय सिंह को भारी पुलिस बल को लगाकर गणेशपुर में हिरासत में लिये जाने पर संजय सिंह ने तिरंगा यात्रा को अनुमति न दिये जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा लेकर चलने की छूट नहीं हैं। भारत माता की जय बोलने की छूट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब सरकार तिरँगा यात्रा रोकेंगी, तब-तब उससे ज्यादा ताकत से तिरंगा यात्रा करने का हमारा प्रयास होगा।
उन्होंने प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं को दिये गये नोटिस में तिरंगा यात्रा को अवैध घोषित किये जाने के शब्दों पर ऐतराज जताते हुए, आदित्यनाथ राज्य की आलोचना करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा अवैध कैसे हो सकता हैं।
दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया , प्रदेश प्रवक्ता सहित कई नेता नजरबंद किये गये
आप के प्रस्तावित “तिरंगा संकल्प यात्रा” से घबरायी हुई सरकार ने यात्रा के प्रारम्भ स्थल अम्बेडकर पार्क और मलदहिया स्थित पटेल चौक को किले में तब्दील कर दिया और यात्रा के समर्थन में लगें पोस्टर, बैनर को तुरंत ही उतरवा दिया। तिरंगा यात्रा के स्थगित होने की सूचना 01 बजे ही आ गयी परंतु नजरबंद लोगो और गिरफ्तार लोगों को 03:30 बजे तक नहीं छोड़ा गया। तिरंगा संकल्प यात्रा से एक दिन पहले से ही प्रदेश सहप्रभारी अभिनव राय, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, प्रदेश सचिव देवकांत वर्मा, जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिलामहासचिव अखिलेश पांडेय, सरोज शर्मा, अंजना सिंह, दक्षिणी अध्यक्ष सौरभ यादव सहित लगभग सभी सक्रिय कार्यक्रताओं को कार्यक्रम में सम्मिलित न होने की चेतावनी पुलिस द्वारा दी जाती हैं और नोटिस भी तामील की जाती हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी घनश्याम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, रोहनियां प्रत्याशी पल्लवी वर्मा सहित कई लोगों को घर पर ही नजरबंद कर दिया जाता हैं।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह के हिरासत का विरोध कर रहें 40 कार्यक्रताओं को गणेशपुर से गिरप्तार कर पुलिस लाईन ले जाया गया।गिरफ्तार प्रमुख लोगों में सर्वश्री प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विंग अनुप पांडेय, प्रदेश सचिव कृष्णकांत तिवारी,प्रदेश सचिव महिला विंग रेखा जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला विंग शारदा टंडन, अनिता यादव, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष महफूज अहमद,राजन कुमार मौर्य,कमलेश यादव,मो. हिदायतुल्लाह, जयकिशन पटेल,राम सूरत सिंह,विनय राजभर आदि। आज के कार्यक्रम में अन्य मौजूद लोगों में सर्वश्री प्रदेश सहप्रभारी अभिनव राय, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष स्टूडेंट विंग वंशराज दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्रा, प्रदेश सचिव प्रवीण यादव,शिवपुर प्रत्याशी सतीश सिंह, सुशांत राज भारत, मंडल अध्यक्ष व्यापार मंडल अनुराग अग्रवाल, जुबैर अहमद आदि।