बिल्थरारोड पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और अरविंद मेनन

विधायक धनंजय कन्नौजिया ने किया स्वागत

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड अंतर्गत तुर्तीपार के पास शुक्रवार को राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन पहुंचे। भाजपा नेताओं के साथ विधायक धनंजय कन्नौजिया ने स्वागत किया। भाजपा के दिग्गज नेता, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन आज तुर्तीपार के रास्ते बलिया पहुंचे। बिल्थरारोड विधानसभा के तुर्तीपार चैराहे पर ही क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने उनका भव्य स्वागत किया।


भाजपा नेताओं ने भी दिया गुलदस्ता
भाजपा नेता प्रवीण प्रकाश और लाल बहादुर भारती ने भी अपने नेता को गुलदस्ता सौंपा। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए मिशन 2022 के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू, बलिया जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, भाजपा नेता प्रवीण प्रकाश, लाल बहादुर भारती, शशिप्रकाश चैरसिया, महावीर यादव, चिंटू सिंह, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, पंकज मिश्र, सुबेदार भाई समेत अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *