प्रियंका वाड्रा को उत्तर प्रदेश भाजपा से मिला करारा जवाब

ट्विटर जंग में आंकड़े पेश करके भाजपा ने किया कांग्रेस नेता को निरुत्तर | योगी सरकार द्वारा दी गई सरकारी नौकरियों के विभागवार आंकड़े दे दिए

लखनऊ| कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा और भारतीय जनता पार्टी के बीच ट्विटर जंग में कांग्रेस नेत्री को करारा जवाब मिला। ट्विटर पर ही राजनीति करने वाली प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार से चार लाख सरकारी नौकरियों का हिसाब मांगा जिसे पार्टी की प्रदेश इकाई ने तुरंत उपलब्ध करा दिया। जाहिर है, वास्तविकता से मीलों दूर सिर्फ ट्विटर पर राजनीति करने और यदा कदा उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पर्यटन के लिए आने के लिए मशहूर प्रियंका इस जवाब पर निरुत्तर रह गईं।

योगी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में पारदर्शी ढंग से चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। सरकार का लक्ष्य दिसंबर माह तक पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का है। भाजपा ने न केवल चार लाख से अधिक नौकरी का आंकड़ा दिया बल्कि उसका विभागवार विवरण देकर प्रियंका गांधी वाड्रा को करारा जवाब दे डाला। उल्लेखनीय बात यह रही कि भाजपा को संविदा और अस्थाई तौर पर सरकारी भर्ती का ब्यौरा दिया भी नही जबकि वह भी हजारों में है।

इससे पहले भी अपने अनर्गल और आधारहीन वक्तव्यों से प्रियंका को मुंह की खानी पड़ी है। पूरे कोरोना काल में जनता की सेवा करने के स्थान पर सिर्फ योगी सरकार की लोकप्रियता से ईर्ष्या रखते हुए झूठी आलोचना में व्यस्त रहने वाली कांग्रेस जनता का विश्वास तो पहले ही खो चुकी थी, अब तो नफरत का पात्र बन रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *