निछुआडीह से निकले मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के साइकिल यात्रा को पुलिस ने किया रोेकने का प्रयास
बिल्थरारोड रोडवेज पहुंचकर समाप्त हुआ साइकिल यात्रा

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड विधानसभा में निछुआडीह गांव से मंगलवार को सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड पदाधिकारियों ने साइकिल यात्रा निकाला। जिसे नगरा पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। यह साइकिल यात्रा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव पवन यादव के नेतृत्व निकला था। जिसे नगरा पुलिस ने निछुआडीह में ही रोकने का प्रयास किया। यहां सपाईयों के साथ हल्की नोंकझोंक और तकरान के बाद पुलिस हिदायत देकर लौट गई।
बिल्थरारोड रोडवेज पर सपाईयों ने गिनाई सपा कार्यकाल की उपलब्धियां
पुलिस के जाते ही सपाई कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और साइकिल यात्रा निकाला। साइकिल यात्रा निछुआडीह से बिल्थरारोड रोडवेज पर पहुंचकर समाप्त हुआ। सपा नेताओं ने समाजवादी सरकार में बने रोडवेज को क्षेत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि बताई और वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। साइकिल यात्रा में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाहिद समाजवाद, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अनिकेत साहनी एवं धर्मेंद्र समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।