बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला
मंत्री ने राहत कार्य हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

बलियाः जनपद बलिया के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बुधवार को मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने दौरा किया और प्रभावितों का हाल जाना। मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ल ने बलिया में गंगा की तबाही का नजारा देखा और बाढ़ प्रभावित हल्दी, हासनगर, नेमछपरा में दलबल के साथ दौरा किया।
गंगा के बाढ़ से प्रभावितों को राहत देने के निर्देश
मंत्री जी ने प्रभावितों से सीधे वार्ता की और उन्हें आवश्यक राहत कार्य देने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री शुक्ला ने क्षेत्रीय प्रशासन, राजस्व विभाग एवं विधुत विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मंत्री ने किया नाव से किया दौरा
मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित इीलाकों का नाव से दौरा भी किया।