लंगूर ने दो को काटा, हालत गंभीर

बलिया: जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के मलेरा गांव में लंगूर बंदर का आतंक चरम पर है। सोमवार को लंगूर ने कई लोगों को काट लिया और भाग निकला। लंगूर ने सुभाष मिश्रा के घर आंगन में बैठी सत्या मिश्रा (70) को काट कर जख्मी कर दिया। पड़ोस के दिनेश मिश्रा (45) की भी काट लिया। जिन्हें सीयर सीएचसी से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके दो दिन पूर्व इसी लंगूर ने उत्तीम मिश्रा (65) को भी काट कर जख्मी कर दिया था। गांव में लंगूर का आतंक चरम पर है। जबकि विभागीय अधिकारी अंजान बने हुए है।