बिल्थरारोड में धुमधाम से मना कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज पूजनोत्सव समारोह
एकजुट हुआ मद्धेशिया परिवार, ध्वजपूजन, पूजनोत्सव के बाद बंटा प्रसाद

बलियाः संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का वार्षिक जन्मोत्सव पूजनोत्सव समारोह शनिवार को धुमधाम के साथ मनाया गया। नगर के पुलिस चैकी गली में मद्धेशिया समाज के प्रस्तावित धर्मशाला भूमि पर पारंपरिक तरीके से बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजनोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में मद्धेशिया समाज और वैश्य समाज के लोग शामिल हुए। पूजनोत्सव की शुरुआत नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, आलोक गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, आनंद आर्य, डा. श्रीराम गुप्ता ने संयुक्त रुप से समाज के पारंपरिक ध्वज पूजन और ध्वजाभिवादन गीत के साथ किया।
बाबा गणिनाथ जी महाराज का हुआ पूजन, भव्य आरती
अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष और नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने बाबा गणिनाथ जी महाराज के मनोहर झांकी का विधिवत पूजन किया। जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजनोत्सव किया गया। मद्धेशिया समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। आनंद आर्य, डा. श्रीराम गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सार्वजनिक हवन कराया। जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने एकसाथ हवन में आहूतियां दी और समाज के उत्थान एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाने की कामना की। अंत में भव्य आरती किया गया। जबकि महिलाओं ने मंगलगीत गाया।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने पूजनोत्सव की सफलता के लिए जताया सभी का आभार
अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने पूजनोत्सव के सफलता के लिए मौजूद सभी लोगों का अभार जताया। कहा कि बाबा के आशिर्वाद से मद्धेशिया वैश्य समाज पूरे प्रदेश में एकजुट हुआ है और अब राजनीतिक चेतना जगी है। जिससे जल्द ही राजनीतिक सफलता भी मिलनी तय है।
बोले पूर्व विधायक गोरख पासवान
पूजनोत्सव में पहुंचे पूर्व विधायक गोरख पासवान ने मद्धेशिया समाज के कुलगुरु बाबा गणिनाथ जी महाराज को नमन किया और विधानसभा चुनाव में जीत मिलने पर पहली विधायक निधि को बाबा के नाम समर्पित करने का संकल्प लिया।
पूजनोत्सव में रहे मौजूद
पूजनोत्सव में पूर्व चेयरमैन डा. हरिप्रकाश गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, विजय मद्धेशिया, संजय गुप्ता, आलोक गुप्ता, वशिष्ठ मद्धेशिया, हरिद्वार मद्धेशिया, प्रह्लाद गुप्ता, सतीश गुप्ता, अमरनाथ मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, धीरज गुप्ता मुन्ना, मनोज गुप्ता, शशिभूषण, गुड्डू जी, राजकुमार, आनंद गुप्ता, अशोक गुप्ता, पशुपति नाथ गुप्ता, कृष्णा मद्धेशिया, पंकज गुप्ता, पवन गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूजनोत्सव के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रही मुख्य भूमिका
बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजनोत्सव समारोह को सफल बनाने में चंदन मद्धेशिया, रजत मद्धेशिया, सत्यम मद्धेशिया, धन्नू मद्धेशिया, शिवमंगल विक्की, आलोक गुप्ता, बजरंगी मद्धेशिया, अमरनाथ मद्धेशिया का प्रमुख योगदान रहा।