सीयर ब्लाक पर लगा किसान गरीब कल्याण मेला और प्रदर्शनी
विधायक धनंजय कन्नौजिया ने दी विकास योजनाओं की जानकारी

बलियाः जनपद बलिया के सीयर ब्लाक पर शनिवार को किसान गरीब कल्याण मेला का भव्य आयोजन हुआ। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने विकास योजनाओं को गिनाया और किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक धनंजय कन्नौजिया ने दीप प्रजवलन कर किया।
बोले विधायक धनंजय कन्नौजिया
विधायक धनंजय कन्नौजिया ने वर्तमान सरकार के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि किसानों, गरीबों और विशेषकर महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित है। जिसका लाभ अब सीधे जरुरतमंदों को मिल रहा है। इस दौरान करीब डेढ़ सौ किसान सम्मान निधि का प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
इस दौरान कृषि विभाग द्वारा अनेक योजनाओं की अलग-अलग प्रर्दशनी लगाई गई। मेला में ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, सतीश गुप्ता, सुधीर मिश्र, रमाशंकर यादव बाउल, मिट्ठू सिंह, शशिप्रकाश तिवारी, कर्णवीर सिंह, रणजीत कुशवाहा, एडीओ पंचायत आनंद राव समेत अनेक किसान और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही। संचालन भाजपा नेता डा. दयानंद वर्मा ने किया।