मोदी कैबिनेट में फेरबदल, किरेन रिजिजू को हटाया, मेघवाल होंगे कानून मंत्री – CMG TIMES


नयी दिल्ली : केन्द्र सरकार में कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदलकर उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है जबकि संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।रिजिजू को रविशंकर प्रसाद की जगह जुलाई 2021 में कानून मंत्री नियुक्त किया गया था। 2019 में उन्हें खेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था।रिजिजू जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

राष्ट्रपति भवन की गुरुवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मंत्रियों के बीच कुछ विभागों के पुनर्आवंटन का निर्देश दिया है।विज्ञप्ति के अनुसार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार श्री रिजिजू को सौंपा गया है, जबकि श्री मेघवाल को श्री रिजिजू के स्थान पर उनके मौजूदा विभागों के अलावा विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।(वार्ता)

The post मोदी कैबिनेट में फेरबदल, किरेन रिजिजू को हटाया, मेघवाल होंगे कानून मंत्री appeared first on CMG TIMES.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *