कर्नाटक की जीत सामूहिक प्रयास का परिणाम: खड़गे – CMG TIMES


नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी और चुनाव परिणाम को जनता की जीत और कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है।श्री खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पर कर्नाटक के लोगों ने जो भरोसा जताया है, पार्टी उस पर खरा उतरेगी और राज्य के विकास के लिए जो प्राथमिकताएं तय की गई है तथा जो वादे जनता से किए थे सबसे पहले उन काम शुरु किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष से जब पूछा गया किस पार्टी के कुछ नेता कर्नाटक की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हार बता रहे हैं, तो उन्होंने कहा, “सच यह है कि ये चुनाव परिणाम कर्नाटक की जनता की जीत है यह जीत कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।”उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का विशेष आभार जताया और कहा कि इन चुनाव परिणामों से कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उनका कहना था कि यह समाज के सभी वर्गों की जीत है।

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल पर श्री खड़गे ने कहा, “हमारे यहां नेता के चुनाव की एक प्रक्रिया होती है। कहीं भी चुनाव होता है तो हम उसी प्रक्रिया के तहत काम करते हैं। हम राज्य में पर्यवेक्षक भेजते हैं जो वहां के नेताओं से बात करते हैं और उनकी तरफ से जिस तरह की रिपोर्ट आती है, उस पर हाईकमान विचार करता है और फिर तय होता है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।”

कर्नाटक चुनाव में जीत से कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित हैं, मिठाई बंट रही है, ढोल बज रहे हैं, कार्यकर्ता नाच रहे हैं और यहां कांग्रेस मुख्यालय में ज़बरदस्त जश्न का मौहाल है।कांग्रेस मुख्यालय के अंदर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद है और बाहर सड़क पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी कर खुशियां मना रहे हैं। कई कार्यकर्ता बजरंगबली के रूप में मुख्यालय में पहुंचे हुए हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना है की इस बजरंगबली के नाम पर भाजपा ने कर्नाटक के लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया उसे कर्नाटक की जनता समझ गई थी और उसने भाजपा को नकारा है।मुख्यालय में मौज़ूद पार्टी नेता कुमारी शैलजा ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा , “पहले हिमाचल के लोगों ने और अब कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इन दोनों राज्यों में जनता ने भगवान के नाम पर वोट हासिल करने की चेष्टा को नकारा है।”

पार्टी नेता शक्तिसिंह गोहिल ने कहा “भाजपा के लिए उसके ब्रह्मास्त्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विफल हो गए ने है। उन्होंने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया था और कर्नाटक की जनता ने उन्हें इसका करारा जवाब दिया है।”संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कर्नाटक चुनाव परिणामों को कांग्रेस की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी हार करार दिया है। कांग्रेस विचार विभाग की जय शुक्ला ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी की कर्नाटक विधानसभा में जीत को संघर्ष और विकास की जीत बताया है।

कांग्रेस ने कर्नाटक की जीत को पार्टी नेता राहुल गांधी की मेहनत का परिणाम बताने के लिए उन पर एक वीडियो बनाया है जिसमे उन्हें ‘निरंतर चलते रहने वाला’ नेता बताया गया है। पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर इस 50 सेकंड के वीडियो को पोस्ट किया है। इसमें श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ आये विभिन्न वर्गों के लोगों की क्लिप है।

The post कर्नाटक की जीत सामूहिक प्रयास का परिणाम: खड़गे appeared first on CMG TIMES.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *