बलिया का हर्षित ईरान में खेलेगा विश्व बालीबाल चैम्पियनशिप
एफआईवीबी वालीबाल अंडर19 की भारतीय टीम में चंडीगढ़ से हुआ है चयन

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड तहसील अंतर्गत गजीयापुर गांव के मूल निवासी हर्षित गिरी इन दिनों भारतीय टीम के साथ तेहरान में अंडर 19 विश्व बालीबाल चैम्पियनशिप में जलवा दिखा रहे है।
इरान में होगा मैच, 24 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा चैम्पियनशिप
एफआईवीबी बालीबाल ब्वायज अंडर 19 विश्व चैम्पियनशिप तेहरान, ईरान में 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होना है। इसके लिए देश के विभिन्न प्रांतों से 12 खिलाड़ियों की टीम तेहरान में पसीना बहा रही है। इस चैम्पियनशिप में इरान, नाइजिरिया, पोलैंड, ग्वाटेमाला और भारत की टीम ने हिस्सा लिया है। चंडीगढ़ की तरफ से विश्व अंडर 19 बालीबाल टीम में हर्षित गिरी के पहुंचने की खबर मिलते ही मंगलवार को हर्षित के पैतृक गांव गजीयापुर बिल्थरारोड में खुशी की लहर दौड़ गई। हर्षित का चयन चंडीगढ़ से विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। हर्षित के पिता राधेश्याम गिरी उत्तराखंड आईआरबी इंडियन रिजर्व बटालियन में तैनात है। हर्षित सात वर्ष की अवस्था में ही अपनी मां के साथ बेलपड़ाव उद्यमसिंहनगर उत्तराखंड पिता के पास चला गया। जबकि उसके अन्य परिजन यहीं रहते है। पढ़ाई के साथ ही स्पोर्टस में विशेष रुचि रखने वाले हर्षित का अंडर19 भारतीय चैम्पियन बालीबाल टीम में चंडीगढ़ से किया गया है।