पत्रकार संगठन बिल्थरारोड का हुआ गठन
अध्यक्ष उमेश बाबा, उपाध्यक्ष बने अनमोल आनंद और मंत्री हुए अरविंद यादव

बलियाः बिल्थरारोड में पत्रकारों की एकजुटता के संकल्प के साथ आज पत्रकार संगठन बिल्थरारोड का गठन किया गया। आदित्य मैरेज हाल पर हुए बैठक में पत्रकारों ने आपसी एकजुटता बनाएं रखने का संकल्प लिया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के पास उसके कलम की ताकत है और इससे ही वे अपने सम्मान की लड़ाई लडेंगे। आपसी एकजुटता से हमारी ताकत और बढ़ेगी और पत्रकारों के साथ टकराने वालों को माकूल जवाब देंगे। साथ ही संकल्प लिया कि पत्रकारों और पत्रकारिता के वे गरिमा का सदैव ख्याल रखेंगे। पत्रकारों के एक पुकार पर पूरा संगठन समस्या के समाधान तक डटा रहेगा।
संरक्षक बनाएं गए रविंद्र राजभर और विजय मद्धेशिया
बैठक में संगठन के संरक्षक के रुप में विजय मद्धेशिया एवं रविंद्र राजभर को बनाया गया।
अध्यक्ष उमेश बाबा, उपाध्यक्ष बने अनमोल आनंद और मंत्री हुए अरविंद यादव
जबकि सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर उमेश बाबा, उपाध्यक्ष अनमोल आनंद और मंत्री अरविंद यादव को बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को एकजुटता के साथ संचालित करने का संकल्प लिया। इस दौरान पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा, धीरज मद्धेशिया, हरिलाल सिंह पटेल, रणजीत सिंह, मनीष सिंह गब्बर, संजय ठाकुर, राममिलन यादव, दीपक कुमार समेत अन्य पत्रकार भी मौजद रहे।