इंदौर हादसा :मंदिर में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुयी – CMG TIMES


इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर के बेलेश्वर मंदिर परिसर में रामनवमी के दिन बावड़ी की छत गिरने के कारण हुए हादसे में आज सुबह तक मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गयी। राहत एवं बचाव कार्य सुबह भी जारी हैं।इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सुबह विशेष विमान से भोपाल से इंदौर पहुंचे।उन्होंने उस स्थान का दौरा किया जहां हादसा हुआ था और उसके बाद अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खुले पड़े कुएं, बावड़ी और बोरवेल को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा, साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कल देर रात तक 13 लोगों के शव कुए से निकाले गए थे। रात भर और सुबह तक चले राहत एवं बचाव कार्य में शवों की संख्या 35 हो गयी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अभी कुछ और लोगों के फसे होने की आशंका है और बावड़ी का पानी खाली करने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।रामनवमी के अवसर पर एक निजी कॉलोनी में स्थित बेलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही थी। मंदिर परिसर में पुरानी बावड़ी थी।

इसको छत बनाकर ढक दिया गया था। इस पर श्रद्धालु चला करते थे। कल पूजा अर्चना के दौरान अनेक लोग इस पर खड़े थे। तभी यह छत दिन में लगभग 12 बजे भर भराकर बावड़ी में गिर गयी। इसके बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। दोपहर में ही रस्सियों आदि की मदद से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए गए थे।मुख्यमंत्री ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस संपूर्ण मामले दंडाधिकारीय जांच के आदेश दे दिए हैं।हादसा स्थल पर मौजूद भाजपा के विधायक आकाष विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान बताया है कि इस हादसे में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 18 लोग घायल हुए हैं।

शिवराज घायलों का हालचाल जानने पहुंचे अस्पताल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुए हादसे में घायल एक दर्जन से अधिक लोगों को हालचाल जानने यहां अस्पताल पहुंचे।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान विशेष विमान से भोपाल से यहां पहुंचने के बाद एपल हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उनके साथ गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।सीएम ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं घायलों 50-50 हजार आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

उन्होंने चिकित्सकों से भी घायलों की स्थिति जानी। वे मरीजों से भी मिले और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि घायलों का बेहतर तरीके से इलाज किया जाएगा।श्री चौहान ने घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। वे कुछ ही देर में घटनास्थल भी जा सकते हैं, जहां राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है।इस हादसे में अब तक 35 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक घायल हैं, जिनका यहां अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक शख्स अब भी लापता बताया गया है। अंतिम लापता व्यक्ति के लिए तलाश जारी है।(वार्ता)

मंदिर परिसर में बनी बावड़ी में गिरे श्रद्धालु, 13 की मौत, उन्नीस सुरक्षित निकाले गए

The post इंदौर हादसा :मंदिर में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुयी appeared first on CMG TIMES.



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *