अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के यूपी अध्यक्ष हुए दिनेश गुप्ता
बंगाल में अभामवैस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुने गए दिनेश गुप्ता

बलियाः पश्चिम बंगाल के कोलकाता बजबज में रविवार को हुए अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में बिल्थरारोड बलिया के नप चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता को अभामवैस का यूपी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
अभामवैस राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय गुप्ता और संरक्षक जगन्नाथ गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए यूपी में संगठन की कमान उन्हें सौंपी।
निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता के प्रस्ताव पर लगी मुहर
कोलकाता में हुए अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में यूपी के संगठन को लेकर चल रहे विवाद का मामला भी छाया रहा। इस बीच निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने ही यूपी में नए प्रदेश अध्यक्ष के रुप में बिल्थरारोड बलिया के दिनेश गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया। जिनके प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई और बिल्थरारोड नगर पंचायत के लोकप्रिय चेयरमैन दिनेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मऊ के गिरीश गुप्ता को प्रदेश महामंत्री और देवरिया के विनोद मद्धेशिया हुए कोषाध्यक्ष
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मऊ के जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता को यूपी का प्रदेश महामंत्री और देवरिया जनपद के जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
घोषणा होते ही नए अध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष ने दी बधाई
अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष के रुप में बलिया के दिनेश गुप्ता के नाम की घोषण होते ही निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता और पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने नई टीम को बधाई दिया।
गृहजनपद बलिया में छाई खुशी
जिसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। दूरभाष पर नवनिर्वाचित यूपी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि समाज के विकास और मान सम्मान के लिए लगातार डटे रहेंगे। सभी का आभार व्यक्त किया। अभामवैस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर स्थानीय आलोक गुप्ता, मोहन मद्धेशिया, गणेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, राममनोहर गांधी, माखन जी, वशिष्ठ गुप्ता, हरिद्वार गुप्ता, पुनीत गुप्ता समेत अनेक लोगों ने बधाई दी।
सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता
सोशल मीडिया पर बधाई का तांता लग गया। नवनिर्वाचित यूपी अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता का तीन दिन बाद गृहजनपद बलिया आने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजाराम खड़िया , जिला संरक्षक कमलेश मोहन गुप्ता जिला संरक्षक बिपिन बिहारी , सोनभद्र अध्यक्ष बैजनाथ मद्धेशिया , सोनभद्र महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता , उपाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता , उपाध्यक्ष मोहन गुप्ता , जिला उपाध्यक्षअनिल गुप्ता मंत्री देवेश मोहन गुप्ता उप कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार गुप्ता मंत्री मोहनलाल गुप्ता रेणुकूट संगठन मंत्री पंकज कुमार गुप्ता आय-व्यय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता जिला मंत्री वेद प्रकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष रामविलास गुप्ता नगर महामंत्री संजय कुमार गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता अनपरा नगर अध्यक्ष प्रभात मोहन नगर महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता नगर कोषाध्यक्ष शेषनाथ गुप्ता रेणुकूट युवा जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजू बाबा उपाध्यक्ष मनोज कुमार मंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने नई टीम को बधाई दिया है।