क्षेत्र का विकास और जरुरतमंदों की सेवा ही लक्ष्यः दिनेश
350 गरीबों को मिला कंबल, 5 जनवरी तक वार्डवार होगा वितरण

बलिया: जनपद बलिया के बिल्थरारोड नगरपंचायत में चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जरुरतमंदों की सेवा ही उनके जीवन का लक्ष्य है। जिसके लिए वे लगातार प्रयासरत है। वे शनिवार को बिल्थरारोड जिपं डाकबंगला के समीप पार्क में आयोजित कंबल वितरण के दौरान बो रहे थे। जहां नगर के तीन अलग-अलग वार्ड क्षेत्र के चयनित करीब 350 जरुरतमंद गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। ईओ ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि 5 जनवरी तक वार्डवार चयनित गरीबों को कंबल का वितरण होगा। जिसके प्रथम चरण में वार्ड सं. 8, वार्ड सं. 9 और 11 के गरीब महिलाओं व पुरुषों को क्रमवार कंबल दिया गया।
कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के मदद के तहत चल रहे उक्त कार्यक्रम को हर किसी ने सराहा। इस मौके पर सभासद चंद्रभूषण वर्मा पिक्की, परवेज हमजा, मिथिलेश कुमार, सुधीर मौर्य, राम मनोहर गांधी, अमित जयसवाल, कमलेश राजभर, विनोद जयसवाल, पंकज मोदी, उपेंद्र गुप्ता उर्फ मिंटू गुप्ता, सतीश राव अंजय, रितेश कुशवाहा, बिपिन बिहारी पांडेय, मृत्युंजय गुप्ता समेत अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के सिउरी प्रेमरजा गांव में समाजसेवी नरसिंह यादव ने गांव के चयनित सैकड़ों गरीब लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर दीपमणी यादव, सुरेंद्र, परमहंस, साहब यादव, राजेंद्र गुप्ता, दिवाकर, रामसमुझ, रामप्रताप आदि मौजूद रहे। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।