बिल्थरारोड में भी कांग्रेस ने किया पदयात्रा
तहसील पर हुआ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी

बलियाः जनपद बलिया के सोमवार को कांग्रेस ने कुण्डैल से तहसील मुख्यालय तक का पदयात्रा किया और वर्तमान सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने भाजपा गद्दी छोडो का नारा लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकार को घेरा।
कुण्डैल से तहसील तक कांग्रेस नेताओं ने किया पदयात्रा, हुआ जोरदार प्रदर्शन
ब्लाक अध्यक्ष अतुल प्रकाश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था बिल्थरारोड के विभिन्न मार्ग का भ्रमण करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे और जनसमस्याओं के निराकरण की आवाज बुलंद की।
जोरदार प्रदर्शन में मौजूद रहे कांग्रेसी नेता
इस दौरान कांग्रेस नेता डा. शशिकांत त्रिपाठी, विशाल चैरसिया, दिनेश सिंह, धनंजय मिश्र, सुशीला देवी, रामसेवक यादव, आनंद जोशी, सविता पटेल, लालू राम मिर्घा, अमल श्रीवास्तव, संजय मौर्य, कोकिल राम, शशिकांत नैयर, वारिस अली खां, लालबहादुर, मुरली मनोहर, मनोज कुमार गौतम, अखिलेश कन्नौजिया, सत्यानंद यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।