बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 22 यात्रियों की मौत,30 घायल – CMG TIMES

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में आज सुबह एक यात्री बस के पुलिया से नीचे गिरने से हुए हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की सूचना है।उन थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन बच्चों की भी मौत हुई है।इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। वहीं लगभग 30 लोग घायल हैं।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हादसे में अब तक 22 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। लगभग 30 लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है।इसके पहले खरगोन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि इंदौर जा रही बस सुबह लगभग सवा नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर डोंगरगांव के समीप बोराड़ नदी की पुलिया की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। नदी में पानी नहीं था।
उन्होंने बताया कि फिलहाल बस चालक का पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि उसे नींद का झोंका आ गया था।ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही पलटी हुई बस को अपने संसाधनों से खड़ा कर दिया और कई घायल यात्रियों को बचाया। उन्होंने बताया कि नागरिकों ने अपने-अपने वाहनों से उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया।जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक डीएस यादव समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।
खरगोन के सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह चौहान ने बताया कि 3 घायल यात्रियों की मौत जिला अस्पताल में हुई है। शुरूआत में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि 22 लोगों की मौत हुई है।मौके पर एंबुलेंस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि खरगोन के बेजापुर से इंदौर की ओर जा रही थी। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरी। बस में 50 से अधिक यात्री थे।नदी सूखी होने के कारण अधिकतर यात्रियों को चोट लगी है। 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।(वार्ता)
#WATCH बस रेलिंग तोड़कर बैराड़ नदी में गिरी है। 15 लोगों की मृत्यु हो गई है और 20-25 लोग घायल हैं जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं: मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भोपाल https://t.co/2l1lOupKWQ pic.twitter.com/6gRBGQ7JqD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2023
The post बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 22 यात्रियों की मौत,30 घायल appeared first on CMG TIMES.