बिल्थरारोड में 13 सितंबर को होगा बीजेपी का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
भाजपा की बैठक में सेक्टरस्तर पर ताकत झोंकने की हुई चर्चा

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड जिलापंचायत डाकबंगला पर गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जहां पार्टी जिला महामंत्री आलोक शुक्ला और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के गोरक्ष संयोजक दिनेश गुप्ता ने पार्टी के नीतियों की चर्चा की।
बोले भाजपा प्रकोष्ठ के गोरक्ष संयोजक दिनेश गुप्ता
भाजपा नेता दिनेश गुप्ता ने कहा कि आगामी 13 सितंबर को बिल्थरारोड में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन होगा। जिसके तहत पार्टी की नीतियों और सरकार के उपलब्धियों को क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को अवगत कराया जायेगा। इस सम्मेलन के मुख्यअतिथि पार्टी नेतृत्व तय करेगी। जो जल्द ही तय हो जायेगा। दिनेश गुप्ता ने सम्मेलन की सफलता हेतु पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपा।
बोले जिला महामंत्री अशोक शुक्ला
वहीं जिला महामंत्री आलोक शुक्ला ने कहा कि मिशन 2022 के तहत पार्टी अब मंडल के बजाएं सेक्टर को केंद्र बनाकर तैयारी कर रही है। हर सेक्टर के तहत छ बूथ को पार्टी पक्ष में मजबूत किया जायेगा। जहां मंडलस्तरीय पदाधिकारी प्रवासकर संपर्क कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। बैठक में भाजपा नेता दिनेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता आलोक गुप्ता, पंकज मिश्र, सज्जन आर्य, राजीव जायसवाल, धन्नू सोनी, नीरशंकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।