बलिया में भाजपा ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

कल्याण सिंह के निधन के साथ एक भारतीय राजनीति का हो गया अंतः जयप्रकाश साहू

बलियाः यूपी के शानदार सीएम रहे और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर बलिया में भाजपाइयों में शोक की लहर है। मंगलवार को भारतीय जनता पबार्टी कार्यालय पर शोक सभा आयोजित किया गया। जहां भाजपा नेताओं ने पूर्व सीएम एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।


बोले बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू
बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने शोक जताते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले बाबू जी की छवि सदैव हमारे मन मस्तिष्क में विराजमान रहेगी। उन्होंने देश की राजनीति को नयी दिशा दिखाई। श्रीराम मंदिर के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी उनकी ही थी। प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के अपने सपने का साकार होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा
पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन भाजपा के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए एक बड़ा आघात है। भगवान श्रीराम मन्दिर का निर्माण आज जो हो रहा है, इसका श्रेय उन्हीं को जाता है। जिसके लिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर दिया। इस मौके पर बबन सिंह रघुवंशी, हरेराम चैधरी, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला, राम जी सिंह, अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डम्पू, अरुण सिंह बन्टू, संतोष सिंह, अशोक यादव, रणजीत कुशवाहा, देवनन्दन प्रसाद, आरकेस दूवे, जयप्रकाश जयसवाल, सत्येंद्र सिंह, सितांशु गुप्ता, राजेश सिंह, अंजनी राय, शशि चैरसिया, सत्येन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह, प्रतुल ओझा, दिनेश पाठक, खड़क तिवारी, पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *