शाहपुर अफगां गांव में भाजपा ने बूथ कमेटी का किया गठन

भाजपा नेताओं ने महिलाओं को बताई सरकार की लाभकारी योजनाएं

बलियाः जनपद बलिया के बिल्थरारोड विधानसभा के शाहपुर अफगां गांव में शनिवार को भाजपा नेताओं ने बैठक किया और मछुआरा समाज को एकजुटकर सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिला प्रतिनिधि और मछुआ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामदवर निषाद, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. दयानंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर मिश्रा ने महिलाओं को एकजुट कर महिला मोर्चा का भी गठन किया।


विद्यावती बिंद बनी महिला मोर्चा अध्यक्ष
बैठक में विद्यावती बिंद को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया। भाजपा ने छ बूथों के पदाधिकारियों को भी पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में विश्राम कश्यप, लालवीर बिंद, राहुल गुप्ता, ललन बिंद, जयराम बिंद, बनारसी बिंद, रामचंदर बिंद, दरोगा बिंद, संजीत, कुंदन कश्यप, राजकुमारी देवी, चंद्रावती देवी, राजमुनी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। अध्यक्षता रामलखन बिंद व संचालन विश्राम कश्यप ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *