बलिया में ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत, चालक जख्मी

बहनोई के साथ रिश्तेदारी में जाने के दौरान हुआ हादसा

बलियाः जनपद बलिय के सुखपुरा थाना अंतर्गत सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर करमपुर ग्राम के समीप गुरुवार को एक ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार सुनीता देवी (35) नामक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक बहनोर्ठ राजेश राजभर (37) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा गया। जहां उस की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


बहनोई के साथ बाइक से महिला जा रही थी रिश्तेदारी, हो गया हादसा
मनियर थाना के दुर्गीपुर निवासिनी सुनीता (35) अपनी बहन के घर सोनबरसा में कुछ दिन पहले आई थी। गुरुवार की सुबह वह अपने बहनोई राजेश राजभर (37) के साथ किसी रिश्तेदारी में बाइक से गई थी। वहां से वह दोनों बाइक से ही घर वापस लौट रहे थे। इस बीच हादसे का शिकार हो गए।
ट्रैक्टर पर तेज आवाज में बज रहा गाना हुआ हादसे का कारण
बाइक से वापस आने के दौरान आगे एक ट्रैक्टर चल रहा था। जो सुखपुरा-करमपुर मार्ग पर बालू लदा जा रहा था और ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाना बज रहा था। बाइक चालक राजेश ने काफी हार्न बजाया लेकिन गाना सुन रहे ट्रैक्टर चालक को सुनाई नहीं दिया। इसी बीच थोड़ी जगह मिलने पर राजेश ने बाइक को ट्रैक्टर से आगे निकालने का प्रयास किया कि ट्रैक्टर ट्राली से बाइक को धक्का लगा। बाइक रोड के नीचे खेतों में चली गई और जीजा साली दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्राली का पिछला चक्का दोनों को कुचलते हुए आगे निकल गया। जिससे सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल
घटना के तत्काल बाद मौके पर काफी भीड़ हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल राजेश को इलाज हेतु जिला अस्पताल बलिया भेजवाया दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। इस घटना से उस क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इसी बीच कुछ लोगों ने ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया लेकिन गांव के बड़े बुजुर्गों के हस्तक्षेप से लोग मान गए और अपने अपने घरों को लौट गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *