48 घंटे बाद भी फरार कैदी को ढूंढने में बलिया पुलिस नाकाम

बलिया के अस्थायी जेल का खिड़की तोड़कर शातिर अपराधी हो गया फरार

बलियाः जनपद बलिया में बने अस्थायी जेल सुखपुरा से फरार कैदी को ढंूढने में पुलिस 48 घंटे बाद भी नाकाम है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। वैसे जेल से कैदी के फरार होने की घटना कोई नई नहीं है, अभी कुछ महीने पहले ही एक कैदी जिला जेल से फरार हो गया था, जिसे बाद में सतीशचंद्र कालेज के पास से पकड़ा गया था वह भी पैर में गोली मारकर। कुछ भी हो बार-बार कैदियों का इस तरह से भाग जाना जेल प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
सुखपुरा में बने अस्थायी जेल से फरार हुआ कैदी
आपको बता दें कि अस्थायी जेल सुखपुरा से बुधवार की रात शौचालय की खिड़की तोड़कर एक शातिर अपराधी फरार हो गया था। गुरुवार की देर शाम उप जेलर केके सरोज की तहरीर पर सुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। फरार बंदी सूरज गुप्ता पुत्र विनोद गुप्ता हकीमपुर, थाना इटाड़ी, बक्सर का रहने वाला है। उसको नरहीं पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 10 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गौरतलब है कि कोरोना के चलते बंदियों को पहले सुखपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्थायी जेल) में भेजा जाता है। वहां पर उनका कोविड टेस्ट होता है। अब बंदी के फरार होने के बाद यहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। लेकिन हकीकत तो यही है कि 48 घंटे बाद भी बलिया पुलिस का हाथ खाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *