असम और अरूणाचल ने सीमा विवाद समाधान समझौते पर हस्ताक्षर किये – CMG TIMES


नयी दिल्ली : असम और अरूणाचल प्रदेश सरकारों ने दशकों पुराने सीमा विवाद के समाधान से संबंधित समझौते पर गुरूवार को यहां केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में हस्ताक्षर किये।समझौते पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्वशर्मा और अरूणाचल प्रदेश के उनके समकक्ष पेमा खांडू ने हस्ताक्षर किये। इस मौके पर श्री शाह के साथ साथ केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू तथा गृह मंत्रालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

श्री शाह ने इस मौके पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते से दोनों राज्यों में समृद्धि और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है और वह असम तथा अरूणाचल प्रदेश के लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि मिजोरम और नगालैंड के साथ भी सीमा विवादों का समाधान किया जायेगा।असम और अरूणाचल के बीच 804 किलोमीटर लंबी सीमा है।इस समझौते से पहले असम और अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच हाल ही में गुवाहाटी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी।पिछले वर्ष असम ने मेघालय के साथ भी सीमा विवाद के समाधान से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।(वार्ता)

The post असम और अरूणाचल ने सीमा विवाद समाधान समझौते पर हस्ताक्षर किये appeared first on CMG TIMES.





Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *