अभामवैस का बिहार से निकल यूपी इन जनपदों में पहुंचेगा राजनीतिक चेतना रथ
रथ पर होंगे अभामवैस सभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता और अभामवैस युवा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया

बलियाः मद्धेशिया समाज के कुलगुरु संत बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मस्थली पलवैया धाम वैशाली बिहार से संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर को होगा। अभामवैस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अगुवाई में प्रदेश महामंत्री गिरिशचंद्र गुप्ता एवं अभामवैस युवा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मद्धेशिया के साथ रथ वैशाली बिहार से निकलेगा।
इन जनपदों में करेगा भ्रमण राजनीतिक चेतना रथ
यह राजनीतिक चेतना रथ 5 सितंबर को भरौली के रास्ते बलिया यूपी में प्रवेश करेगा। जहां से बिल्थरारोड के रास्ते रथ का कारवां देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा बहराइच लखनऊ अंबेडकरनगर, जौनपुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ मऊ और बलिया होते हुए प्रदेश के दर्जनों जनपदों में भ्रमण करेगा। रथ यात्रा आगामी 20 सितंबर तक पूर्वांचल के सभी जनपदों का भ्रमण करने के बाद संत सरयूदास जी महाराज अनाथ आश्रम करजौली मऊ पहुंचकर समाप्त होगा।
अभामवैस के बोले प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता
अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि बाबा गणिनाथ जी महाराज के जन्मस्थली बिहार से निकल कर राजनीतिक चेतना रथ यूपी के अधिकांश जनपदों में भ्रमण करेगा और पूरे मद्धेशिया समाज को एक करेगा ताकि मद्धेशिया समाज के एकजुटता की ताकत का हर राजनीतिक दल को एहसास हो सके।