टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत – CMG TIMES

मलप्पुरम । केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार को एक टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत हो गई। ख़बरों के मुताबिक, बोट में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। मलप्पुरम के कलेक्टर वीआर प्रेमकुमार ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। बोट में सवार 5 लोग तैरकर किनारे आ गए थे। 10 लोगों को गंभीर हालत में कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक बोट में क्षमता से ज्यादा लोग बिठाए गए थे और उतने लाइफ-जैकेट नहीं थे। इसलिए ऐसा हादसा हुआ।हादसा रविवार शाम लगभग 7 बजे मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास हुआ। बोट को किनारे पर लाया जा चुका है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसे में परापंगडी के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। सभी 22 मृतकों की पहचान कर ली गयी है। इनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 10 अन्य घायल हुए हैं।उन्होंने बताया कि दुर्घटना के 10 मिनट के भीतर ही मछुआरों और स्थानीय निवासियों ने 10 यात्रियों को बचा लिया।
पुलिस को अंदेशा है कि दुर्घटना में एक एक व्यक्ति अभी भी लापता है। जिसकी तलाश में नौसेना, एनडीआरएफ, अग्निशमन विभाग के लोग ,बचाव स्कूबी टीम और स्थानीय मछुआरों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। नौका के मालिक तनूर निवासी नजर के खिलाफ गैर जमानती मामला दर्ज कर लिया गया है। नजर दुर्घटना के बाद से फरार हो गया। दुर्घटना में चार गंभीर रूप से घायल बच्चों को कोट्टक्कल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलप्पुरम नाव दुर्घटना की व्यापक न्यायिक जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस की एक विशेष टीम भी घटना की जांच करेगी: केरल CMO#MalappuramBoatAccident
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2023
#WATCH सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट किया। पुलिस और बचाव अभियान से संबंधित सभी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। नेवी को भी मौके पर बुलाया गया है। इस घटना में 22 लोगों की मृत्यु हुई है, 5 लोग तैरकर किनारे पर पहुंचे। 10 लोगों को… https://t.co/mG43V5AbaX pic.twitter.com/XpDjE3ZRUM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2023
#WATCH केरल: मलप्पुरम ज़िले के तनूर के पास कल रात एक पर्यटक नाव के पलट जाने के बाद खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर को बुलाया गया है।#KeralaBoatTragedy pic.twitter.com/t1NnyXaeAF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2023
The post टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत appeared first on CMG TIMES.