देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी का उभांव मोड़ पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे है देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी

बलियाः जनपद बलिया में देवरिया सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी का मंगलवार को उभांव थाना मोड़ पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। उभांव मोड़ पर भाजपा नेताओं ने सांसद को फूलमालाओं से लादकर पार्टी समर्थन में जमकर नारे लगाएं। पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्वागत से गदगद सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और बलिया के कार्यकर्ताओं का हाल जाना।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे है देवरिया सांसद रमापति राम त्रिपाठी
पूर्व सांसद का काफिला देवरिया से बलिया जनपद के रसड़ा की तरफ जा रहा था। जानकारी मिलते ही बीजेपी नेताओं ने उभांव मोड़ पर स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य देवेंद्र यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश्वर सिंह, सतीश गुप्ता, राणा प्रताप सिंह, अंगद सिंह, विजय शर्मा, विवेकानंद मिश्र समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।